शहर
धर्मेश देशमुख के नेतृत्व में युवा कांग्रेसियों ने गौण खनिज के अवैध खनन-परिवहन को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

दुर्ग (खबर वारियर) जिला युवा कांग्रेस दुर्ग के सचिव धर्मेश देशमुख के नेतृत्व में युवा कांग्रेसियों ने शहर के आस-पास लोक निर्माण विभाग के सड़क निर्माण कर रहे ठेकेदार, जिला खनिज अधिकारी व लोक निर्माण विभाग के अधिकारीयों के खिलाफ गौण खनिज के अवैध खनन एवं परिवहन को लेकर जिलाधीश को सबूत के सांथ शिकायत पत्र सौंप कर संबंधितों पर कार्यवाई की मांग की गई।उचित कार्यवाई नहीं होने पर आगे उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी गई ।






