छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रांतीय चुनाव को लेकर फैलायी जा रही है भ्रामक जानकारी

रायपुर (खबर वारियर) छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, रायपुर पंजीयन क्रमांक 6424 दिनांक 16.10.2000 में विवाद उत्पन्न होने के कारण अपील प्रकरण माननीय रजिस्ट्रार फर्म्स एवं संस्थायें छत्तीसगढ़ के समक्ष प्रस्तुत किया गया था, जिसमे माननीय रजिस्ट्रार द्वारा अपील 437 में पारित आदेश में दिए गए निष्कर्ष एवं प्रकरण विवेचना में दोनों कार्यवाही अपीलार्थी का नामांकन एवं उत्तरवादीगण का निर्वाचन निरस्त किया गया था तथा संस्था प्रबंधकारिणी समिति का कार्यकाल समाप्त होने एवं संस्था में विवाद होने के कारण संस्था का स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए कमल वर्मा संयोजक छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन को निर्वाचन अधिकारी एवं सत्येन्द्र देवांगन महामंत्री छत्तीसगढ़ संचालनालयीन शासकीय कर्मचारी संघ को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है।
कुछ कर्मचारियों द्वारा छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ का निर्वाचन दिनांक 27 फरवरी 2022 को किये जाने की गलत एवं भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है, जो गलत हैं।निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचन किये जाने की तिथि नियत नही की गई। निर्वाचन अधिकारी द्वारा संस्था संविधान नियमावली के तहत निर्वाचन सम्पन्न करवाया जावेगा।
सत्येन्द्र देवांगन सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा बताया गया कि सर्वप्रथम संस्था के वर्तमान वैध सदस्यों की सूची जारी किया जावेगा। उन्होंने छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के सदस्यों से भ्रमित न होने की अपील की है।



