स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव और राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल कोरोना संक्रमित, किया ये आग्रह

रायपुर(khabar warrior)- स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव कोरोना संक्रमित हो गए हैं। बीती रात अंबिकापुर प्रवास से लौटने के बाद उनकी कोरोना जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सिंहदेव ने बताया कि वे अभी ठीक हैं। हल्की सर्दी और खांसी के लक्षण हैं। हाल ही में अपने संपर्क में आने वाले लोगों से उन्होंने आग्रह किया है कि किसी भी तरह के संक्रमण के लक्षण दिखाई देने पर वे तुरंत जांच कराएं।
मेरे कोरोना रैपिड टेस्ट का परिणाम पॉज़िटिव आया है। आपसे निवेदन है कि अगर पिछले 14 दिनों के दरमियान आप मेरे संपर्क में आए हों तो टेस्ट करवा लें, उससे पहले तुरंत क्वारंटाइन हो जाएँ। साथ आपसे अपील है कि अधिक भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। मास्क लगाएँ और हाथ धोते रहें।
— Jaisingh Agrawal (@JaiSinghMLA) March 7, 2021
विधान सभा के बजट सत्र के दौरान ही विधायक अरुण वोरा और देवव्रत सिंह पहले ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।



