लाॅकडाउन में बिना कोषालय खुले होगी शासकीय सेवकों के वेतन भुगतान की व्यवस्था

संघ के लगातार विरोध के बाद अप्रैल माह का वेतन ऑनलाइन जमा करने निर्देश जारी, कोषालय खुलने पर बिल- बीटीआर. होगा जमा
रायपुर(khabar warrior)- छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ द्वारा फरवरी एवं मार्च माह का वेतन निरंतर दो माह विलंब से भुगतान होने 4 अप्रैल से लाॅकडाउन होने के बाद अल्प वेतन भागी शासकीय सेवकों के वेतन भुगतान के अभाव में किराना सामान, जीवनोपयोगी वस्तुएं क्रय न कर पाने व खुदरा व्यापारियों द्वारा मांग की तुलना में पूर्ति न होने के कारण उधार न देने के कारण जीवन में पहली बार शासकीय सेवक अपने आपको अपमानित महसूस कर रहा था। सोमवार 26 अप्रैल को वित्त नियंत्रक द्वारा निर्देश प्रसारित कर बिना बिल बीटीआर. के सीधे ऑनलाइन अप्रैल माह वेतन भुगतान करने व बाद में कोषालय खुलने पर बिल बीटीआर जमा करने का निर्देश प्रदेश के समस्त कोषालय अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है।
संघ के प्रांतीय अध्यक्ष विजय कुमार झा एवं जिला शाखा अध्यक्ष इदरीश खाॅन ने बताया है कि गत् माह फरवरी का वेतन कलेक्टोरेट के कर्मचारियों को 18-19 मार्च को वेतन का भुगतान हुआ था। इसी प्रकार मार्च माह का वेतन कलेक्टोरेट, सिविल कोर्ट, राजभवन, पुलिस विभाग सहित अनेक विभागों के अधिकारी कर्मचारियों का वेतन ओरिंएटल बैंक के पंजाब नेशलन बैंक में मर्जर होने के कारण आई एफ एस सी कोड न बदलने के कारण आज पर्यन्त अप्राप्त है। अब आगामी 5 मई तक लाॅक डाउन में वृद्वि होने से अप्रैल माह के वेतन का संकट व्याप्त होने की ओर शासन का संघ द्वारा ध्यान आकृष्ट किया गया था।
संघ की मांग पर वित्त नियंत्रक संचालनाय कोष, लेखा एवं पेंशन छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश के समस्त कोषालय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि संपूर्ण राज्य में लागू लाॅकडाउन के मध्य माह 04/2021 के वेतन देयक एवं अन्य आवश्यक प्रकार के देयकों का भुगतान किये जाने के संबंध में निर्देशित किया गया है कि कोविड रोकथाम हेतु प्रायः सभी शासकीय कार्यालय बंद है एवं सामानय आवागमन भी प्रतिबंधित है। अस्तु 4/2021 के वेतन देयक,एवं अन्य आवश्यक देयकों के भुगतान हेतु समस्त आहरण संवितरण अधिकारियों को भौतिक रूप से वेतन देयक जमा किया जाना संभव प्रतीत नहीं होता है।
ऐसी स्थिति में वेतन देयक व अन्य देयकों आॅन लाइन ई पेरोल ई बिल साॅफ्टवेयर में तैयार कर फाइनलाज्ड किये जाने के उपरांत प्रस्तुत किये जाने वाले देयकों की जानकारी बीटीआर. जानकारी आॅनलाइन माध्यमों से जैसे ई-मेल वाट्सआप द्वारा प्रेषित् किये जाने पर कोषालय द्वारा देयक पारित कर भुगतान किया जाना सुनिश्चित करेंगें। वेतन एवं अन्य देयकों के बी.टी.आर.सहित भौतिक प्रति कोषालय अधिकारी द्वारा आवश्यक्ता पड़ने पर माह 04/2021 का वेतन देयक एवं अन्य देयकों को बाद में प्राप्त किया जा सकता है। इस संबंध में कोषालय अधिकारी कोषालय स्तर पर आवश्यक आदेश जारी कर 04/2021 का वेतन व अन्य देयक भुगतान किया जाना सुनिश्चित करेगें। इससे मुख्यमंत्री सहायता कोष में भी एक दिन का वेतन स्वेच्छा से दान करने का मार्ग भी प्रशस्त हो जावेगा।
संघ के प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष अजय तिवारी, संघ के महामंत्री उमेश मुदलियार, संभागीय अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रांतीय सचिव विश्वनाथ ध्रुव, विमल चंद्र कुण्डू, सुरेन्द्र त्रिपाठी, रविराज पिल्ले, नरेश वाढ़ेर, आलोक जाधव, जवाहर यादव, डाॅ. अरूंधति परिहार, रंजना ठाकुर, अश्वनी वर्मा, नीरज प्रताप सिंह, संतोष त्रिपाठी, वाहन चालक संध सचिव संतोष धनगर, टार्जन गुप्ता, बजरंग मिश्रा, प्रमोद पाण्डेय, दिनेश मिश्रा, एस.पी.यदु, प्रदीप उपाध्याय, सतीश शर्मा, नीलकंठ साहू, भजन बाध, सुनील साहू पवन धनगर, राजकुमार देशलहरे, दिनेश साहू, मुरलीधर शर्मा, निर्मल कुमार नाग आदि नेताओं ने वित्त नियंत्रक के उक्त निर्देश को शासकीय सेवकों के हितों व कोविड संघर्ष के लिए समसामयिक निर्देश निरूपित करते हुए शासन के प्रति साधुवाद ज्ञापित किया है।



