छत्तीसगढ़
विधानसभा अध्यक्ष डॉ.महंत ने नवनिर्वाचित विधायक डॉ.के.के.ध्रुव को दिलाई शपथ,

रायपुर(ख़बर वारियर)- छत्तीसगढ़ विधान सभा के लिए निर्वाचित क्षेत्र क्रमांक-24 मरवाही से नव-निर्वाचित विधायक डॉ. के.के. ध्रुव को विधान सभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने आज विधान सभा परिसर स्थित समिति कक्ष क्रमांक-01 (नवीन समिति कक्ष) में शपथ दिलाई।
डॉ. के.के. ध्रुव ने ईश्वर के नाम पर हिन्दी में शपथ-ग्रहण की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, संसदीय कार्यमंत्री रविन्द्र चौबे, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, विधायकगण एवं विधान सभा के प्रमुख सचिव चन्द्र शेखर गंगराड़े उपस्थित थे।

शपथ-ग्रहण के पश्चात् विधान सभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधायक डॉ. के.के. ध्रुव को पुष्प-गुच्छ भेंट कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।



