गोवा के तट से टकराने के बाद अब गुजरात के तरफ तेज़ी से बढ़ा तूफ़ान, घातक होता जा रहा चक्रवात

नेशनल (खबर वारियर)- गुजरात और महाराष्ट्र समेत पांच राज्यों पर अरब सागर में बन रहे चक्रवात ‘तौकते’ (Tauktae) का खतरा मंडरा रहा है। चक्रवात ‘तौकते’ (Tauktae) के अगले 24 घंटों के दौरान और तेज होने की संभावना है. मौसम विभाग के ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक इसके गुजरात के तट पर 17 मई की शाम तक पहुंचने का पूर्वानुमान है. चक्रवात ‘तौकते’ गुजरात(Gujrat) के पोरबंदर और महुवा के बीच गुजरात के तट को 18 मई की सुबह क्रॉस करेगा.
इस दौरान इसकी रफ़्तार 160 -170 किमी प्रति घंटे(160KMPH) तक हो सकती है. गुजरात के तटीय जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है, जिसमें जूनागढ़ और गिर सोमनाथ में अत्यधिक भारी वर्षा और सौराष्ट्र कच्छ और दीव जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा शामिल है, जैसे गिर सोमनाथ, दीव, जूनागढ़, पोरबंदर , देवभूमि द्वारका, अमरेली, राजकोट, जामनगर.
Very Severe Cyclonic Storm #Tauktae very likely to intensify during next 24 hrs. It is very likely to move north-northwestwards and reach Gujarat coast in the evening hrs of 17th & cross Gujarat coast between Porbandar & Mahuva (Bhavnagar district) around 18th May early morning. pic.twitter.com/LhYeujcFVR
— All India Radio News (@airnewsalerts) May 16, 2021
तूफान गोवा के तटीय(Beach) क्षेत्र से टकरा गया है। अब वह गुजरात की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इस वजह से मुंबई सहित उत्तरी कोंकण में कुछ स्थानों पर रविवार से ही तेज हवा के साथ भारी बारिश हो सकती है। अगले 12 घंटों के दौरान इसके बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। यह तूफान 18 मई की सुबह गुजरात के पोरबंदर और महुआ कोस्ट के बीच से गुजरेगा।
गुजरात पर सबसे ज्यादा असर.
मौसम विभाग का कहना है कि इस चक्रवात का सबसे ज्यादा असर गुजरात पर पड़ेगा। द्वारका, कच्छ, पोरबंदर, जूनागढ़, गिर सोमनाथ, अमरेली, राजकोट, मोरबी और जामनगर जिलों में फूस के बने मकान पूरी तरह तबाह हो जाएंगे, मिट्टी के घरों को भी भारी नुकसान होगा, पक्के मकानों को भी कुछ नुकसान पहुंच सकता है। भारी बारिश के कारण कुछ इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो सकते हैं।
🛰Satellite view of Cyclone #Tauktae :
Pic 1 – Satellite view
Pic 2 – Satellite view with Radar
Pic 3 – Clouds and Precipitation
Pic 4 – Precipitation Probability
Pic 5 – Wind Gust #TauktaeCyclone
Stay Safe India❤️ pic.twitter.com/mywPzkQqVZ— Cylon Osint (@CylonOsint) May 16, 2021
मौसम विभाग ने इस पर क्या अपडेट दी :
मौसम विज्ञान विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, पांच जिलों मलप्पुरम, कोझीकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड में भारी बारिश की आशंका के साथ ‘रेड अलर्ट जारी किया गया है. मध्य और उत्तरी जिलों में ऊंचे और तटीय इलाकों में पिछले 24 घंटों में काफी नुकसान पहुंचा है. पर्वतीय जिले इडुक्की में कलारकुट्टी, मलंकारा और भूथाथंकेट्टू बांध के द्वार खुल दिए गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सबसे पुराने समुद्री पुल वलियाथुरा में दरार आ गई है. पुल के प्रवेश द्वार को बंद कर दिया है और वहां पुलिस को तैनात किया गया है. बड़ी संख्या में लोगों को विभिन्न जिलों में राहत शिविरों में भेजा गया है.
मौसम विभाग ने चक्रवात ‘तौकते’ के आने की चेतावनी दी थी. इसे लेकर अनुमान जताया था कि इस चक्रवात का असर छह राज्यों पर दिखाई पड़ेगा. इसलिए केरल, कर्नाटक-तमिलनाडु, महाराष्ट्र- गुजरात में हाई अलर्ट भी जारी किया गया था. विभाग का अनुमान था कि दक्षिण अरब सागर और लक्षद्वीप में दवाब का क्षेत्र बनने से चक्रवात में 150-160 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.
बचाव दाल तैनात :
कर्नाटक राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, चक्रवात तौकते की वजह से पिछले 24 घंटों में 6 ज़िलों, 3 तटीय जिलों और 3 मलनाड जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश हुई। अब तक 4 लोगों की जान गई और 73 गांव प्रभावित हुए।
गुजरात में चक्रवाती तूफान ताऊ ते को देखते हुए राज्य में NDRF की टीमें तैनात की गई हैं। NDRF गांधीनगर के डिप्टी कमांडेंट रणविजय कुमार सिंह ने बताया कि 24 टीमें आज शाम तक अपनी जगह ले लेंगी, जिसमें 13 टीमें बाहर से मंगाई गई हैं।।



