कॅरिअर

कोरोना की वजह से रुकी हुई परीक्षाएं अब होंगी शुरू, गुरुघासीदास विवि.ने की टाइम टेबल जारी

बिलासपुर(ख़बर वारियर)- गुरु घासीदास केंद्रीय विवि. में एटीकेटी के परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इसमें अकादमिक शिक्षण विभाग के पाठ्यक्रम की परीक्षा 1 से 10 दिसंबर तक होगी। वहीं बीटेक पाठ्यक्रम के विषम सेमेस्टर की परीक्षा 7 से 12 दिसंबर तक होगी। बीटेक पाठ्यक्रम के सम सेमेस्टर की परीक्षा 17 से 23 दिसंबर तक होगी। डिप्लोमा इन फार्मेसी पार्ट-2 की शैक्षणिक सत्र 2019-20 के फार्मास्यूटिकल विषय की आनलाइन विशेष परीक्षा का आयोजन 11 नवंबर की सुबह 10 से दोपहर 12 बजे बीटेक तक किया जाएगा। पाठ्यक्रम के रोके गए छात्रों के लिए 23 से 27 दिसंबर तक परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।

कोरोनावायरस संक्रमण की वजह से इस वर्ष परीक्षाओं के आयोजन में देरी हुई है। करीब 8 माह तक शैक्षणिक संस्थान बंद रहने के बाद अब विश्वविद्यालय विगत सत्र की परीक्षाओं का आयोजन कर रहा है। इसी क्रम में अकादमिक शिक्षण विभाग के पाठ्यक्रमों के साथ ही बीटेक की परीक्षाओं की तिथी की घोषणा विश्वविद्यालय प्रबंधन ने कर दी हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी आनलाइन परीक्षा देंगे। इसके लिए विश्वविद्यालय ने व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं।

अब स्नातकोत्तर के छात्र 24 तक भेज सकते हैं दस्तावेज

गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। 11 नवंबर को दस्तावेज भेजने की अंतिम दिन है। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, रविशंकर विवि, दुर्ग विवि सहित अन्यविश्वविद्यालय के स्नातक अंतिम वर्ष के रिजल्ट जारी नहीं हो पाया हैं। इस कारण छात्र केंद्रीय विश्वविद्यालय में  अपना दस्तावेज नहीं भेज पा रहे हैं। छात्रों ने दस्तावेज भेजने की तारीख बढ़ाने मांग की थी। सीयू ने स्टैंडिंग कमेटी की बैठक की इसमें निर्णय लिया गया है कि 24 नवंबर तक दस्तावेज अब भेज सकेंगे। मीडिया सेल प्रभारी डा. प्रतिभा जे मिश्रा ने कहा कि यूजीसी ने 30 नवंबर तक प्रवेश की प्रक्रियाएं पूरी करने कहा है।

Related Articles

Back to top button