अमिताभ बच्चन ने शेयर किया अपने पुरानी फ़ोटो, इंस्टाग्राम में हुआ वायरल

इंटरटेनमेंट (ख़बर वारियर)- बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं और वे लगातार फोटोज और वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने खुद की बेल बॉटम पहनी हुई फोटो पोस्ट की। उन्होंने इसका कैप्शन दिया, जब भड़कीले ट्राउजर पहनना पर्याप्त नहीं था, फ्लेयर्ड स्लीव्स भी रहा करती थी।
View this post on Instagram
अमिताभ बच्चन ने पिछले दिनों अपनी पोती आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) के जन्मदिन पर फोटोज का कोलाज शेयर करते हुए प्यारा सा कैप्शन दिया था। उन्होंने लिखा था, ‘हैप्पी बर्थडे आराध्या, मेरा ढेर सारा प्यार।’
View this post on Instagram
अमिताभ बच्चन ने इससे पहले दीवाली के मौके पर भी अपनी और जया बच्चन की पुरानी फोटो शेयर करते हुए फैंस को इस त्योहार की बधाई दी थी। इस फोटो में अमिताभ और जया फुलझड़ी जलाते हुए नजर आए थे। अमिताभ बच्चन द्वारा हर साल आयोजित की जाने वाली दीवाली पार्टी का पूरा बॉलीवुड इंतजार करता है, लेकिन इस बार उन्होंने पार्टी नहीं की थी। अपनी बेटी श्वेता की सास के निधन और कोरोना वायरस के मद्देनजर उन्होंने इस साल यह सेलिब्रेशन नहीं किया।
अमिताभ बच्चन अब अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रम्हास्त में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट उनके को-स्टार हैं। वे इसके अलावा नागराज मंजुले की फिल्म झुंड और रूमी जाफरी की फिल्म चेहरे में भी नजर आएंगे।



