शहर

हर्षोल्लास के साँथ मनाई गई महापुरुष रघुवर सिंह चन्द्राकर की 89वीं जयंती, प्रतिभाएं हुई सम्मानित

भिलाई नगर (खबर वारियर) चन्द्रनाहू कूर्मि क्षत्रिय समाज भिलाईनगर के द्वारा समाज के महापुरुष श्रद्धेय रघुवर सिंह चन्द्राकर की 89वीं जयंती 2 जुलाई को कूर्मि भवन सेक्टर 7 में हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई।  प्रदीप चन्द्राकर दुर्ग राज अध्यक्ष मुख्य अतिथि एवं जीवन लाल चन्द्राकर महासचिव दुर्ग विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पवन चन्द्राकर व संचालन गजेंद्र चन्द्राकर महासचिव भिलाई नगर ने किया।

अध्यक्ष  पवन चन्द्राकर ने स्वागत भाषण एवम अतिथि परिचय के साथ अपने उद्बोधन में श्रद्धेय गुरुजी के विचारों को रेखांकित किया । मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों में लता ऋषि चन्द्राकर ,अश्वनी चन्द्राकर ने भी कार्यक्रम में अपने अपने विचार रखे । जीवन लाल चन्द्राकर इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रहे । नरसिंग चन्द्राकर तर्रा वाले ने श्रद्धेय गुरुजी द्वारा समाज सुधार के किये गए उनके कार्य को विस्तार से बताया ।

समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में श्रद्धेय रघुवर सिंह चन्द्राकर सम्मान शशिकला कमलाकर चन्द्राकर एवं तृप्ति महेश चन्द्राकर को प्रदान किया गया । प्रतिभाशाली स्कूली बच्चों को जिसमे कक्षा 1 से 12 तक के प्रथम एवम द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया , सम्मानित होने वाले बच्चे कु इशिता, ऋषभ,लक्ष्य, शौर्य,कु अंशिका, निखिल,माही, कु शिवांगी,कु रिधिमा, सिद्धार्थ,कु अदिति,कु यशस्वी, जतिन,कु अनुष्का एवम कु लावण्या सभी को श्रद्धेय रघुबर सिंह चन्द्राकर स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया।

समारोह में मुख्य रूप से पुनीत राम चन्द्राकर , रामधनुष चन्द्राकर , मोरजध्वज चन्द्राकर, कार्तिक राम चन्द्राकर, ओंकार चन्द्राकर , बसन्त चंद्राकर, महेन्द्र चन्द्राकर, तेजेंन चन्द्राकर, मनहरण चन्द्राकर, राजेन्द्र चन्द्राकर मरोदा, राजेन्द्र चन्द्राकर छाती , वेद चन्द्राकर, शिव चन्द्राकर , अजय चंद्राकर , कमल चन्द्राकर, दौलत राम चन्द्राकर, विनय चन्द्राकर, थनेन्द्र चन्द्राकर, सेत राम चन्द्राकर, सोहन चन्द्राकर , गीते न्द्र चन्द्राकर, भजन, सतानन्द चन्द्राकर , बसावन कौशिक , दुर्गेश नन्दनी चन्द्राकर, उषा बलदाऊ चन्द्राकर, सीमा चन्द्राकर ,डॉ दुलारी चन्द्राकर, सरिता मुरारी चन्द्राकर,तथा अन्य सामाजिक सम्मानीय जन  बहुतायत संख्या में उपस्थित थे ।आभार प्रदर्शन  राधे लाल चन्द्राकर संगठन सचिव द्वारा किया गया ।

Related Articles

Back to top button