नाबालिक गर्भपात मामला: डॉक्टर गिरफ्तार, अस्पताल सील

गरियाबंद/ नवापारा राजिम(khabar warrior)- जिला गरियाबंद के पीपरछेड़ी थाना क्षेत्र का है, जहां के प्रार्थी ने थाना पीपरछेड़ी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी पुत्री की तबियत लगातार खराब रहने से आस पास में आयुर्वेदिक इलाज कराया लेकिन ठीक नही होने से नवापारा राजिम के अंजली नर्सिंग होम में इलाज के लिए ले गए जहां की डॉक्टर ने सोनोग्राफी कर पेट मे गोला है बताकर इलाज के लिए 04 लाख रुपये की मांग की गई, पैसे की व्यवस्था नही होने पर दूसरे दिन फिर से उपचार कराने जाने पर पीड़िता का गर्भपात कर दिया।
पीड़िता को पूछने पर गांव के ही शिवकुमार विश्वकर्मा के द्वारा बहला फुसलाकर यौनशोषण कर गर्भवती कर देना बताती है। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना पीपरछेड़ी में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है।
मामले कि गंभीरता को देखते हुए जिला गरियाबंद पुलिस कप्तान भोजराम पटेल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो तथा निरीक्षक वेदवती दरियो के नेतृत्व में टीम ने नाबालिक पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था। जिसके बाद मामले में साक्ष्य संकलन कर आज नवापारा राजिम स्थित अंजली नर्सिंग होम के संचालिका डॉक्टर कविता लाल को नाबालिक पीड़िता तथा उसके माता पिता की सहमति के बिना पुलिस को बिना खबर किये, अवैधानिक रूप से गर्भपात करने के दिनाँक 18.03.2021 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक वेदवती दरियो, सउनि पीताम्बर प्रधान, प्र०आर० डिगेश्वर साहू, आर० कुलीप ठाकुर, योगेश ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



