छत्तीसगढ़

विश्व पर्यावरण दिवस पर CAG कार्यालय परिसर में किया गया वृक्षारोपण

रायपुर(khabar warrior)- 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधान महालेखाकार लेखापरीक्षा कार्यालय छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ लेखा परीक्षा अधिकारियों की साठ सदस्यीय वृक्ष मित्र समिति द्वारा जीरो प्वाइंट और महालेखाकार आवासीय परिसर के पथ पर वृक्षारोपण किया गया और विभिन्न फलदार प्रजातियों के लगभग 150 पौधे रोपित किए गए।

वृक्ष मित्र समिति पिछले तीन सालों से इस क्षेत्र में वृक्षारोपण में संलग्न है और सदस्यों के आर्थिक योगदान एवम शारीरिक श्रम से इस क्षेत्र के लगभग दो किलोमीटर सड़क के दोनो ओर वृक्ष लगाएं गए हैं।

सबसे अच्छी बात यह है इस अभियान की कि वृक्षारोपण से लेकर उनके संरक्षण व संवर्धन के लिए उन्हें ट्रीगार्ड बनाकर उस से संरक्षित करने, उनकी देखभाल और सिंचाई का काम भी वृक्ष मित्र समिति के सदस्य स्वयं करते हैं। इस पहल के सुखद परिणाम भी देखने के लिए मिल रहे हैं और लगभग 450 पौधे इन तीन सालों में जीवित वृक्ष बन गए हैं जो क्षेत्र की हरियाली को बढ़ाने में अपना योगदान दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button