छत्तीसगढ़राजनीति

कोरोना अलर्ट:विधायक विकास उपाध्याय ने लगाया हेल्प डेस्क,वॉलिंटियर्स संग खुद उतरे मैदान में

रायपुर(खबर वारियर)रायपुर राजधानी में कोरोना वायरस से संक्रमण का पहला पॉजिटिव मामला सामने आने के बाद पूरा शहर सतर्क हो गया हैं, और इसी कारण बहुत सारे व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद कर दिए गए हैं जिससे आम जनता को असुविधा का सामना करना पड़ रहा हैं।

इसी असुविधा से बचने के लिए विधायक  विकास उपाध्याय ने समता कॉलोनी,चौबे कॉलोनी और गुढ़ियारी में हेल्प-डेस्क की स्थापना की हैं जहाँ पर आम जनता की सुविधा हेतु वॉलिंटियर्स नियुक्त किये गए हैं जो सुबह 9 बजे से रात 9बजे तक जनता की सुविधा के लिए उपलब्ध हैं।

दैनिक उपयोग की चीजों की कमी नहीं.

विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि इस आपदा से घबराने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं हैं, दैनिक जीवन में काम आने वाली सारी वस्तुएं जैसे दूध,सब्जियां,बच्चों-बुजुर्गों के लिए दवाइयां एवम संसाधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। विधायक विकास उपाध्याय ने आम जनता से अनुरोध किया की वे अपनी एवं अपने आस-पास की स्वच्छता का ध्यान अवश्य रखें,सतर्क रहें,अफवाहों से बचें।

जनजागरूकता के लिए घर-घर दी दस्तक

विधायक विकास उपाध्याय अपने वॉलिंटियर्स के साथ विधानसभा में जनजागरूकता हेतु अभियान चलाया, जिसके तहत रायपुर पश्चिम विधानसभा के रामकुंड क्षेत्र में विधायक विकास उपाध्याय एवं महापौर एजाज़ ढेबर ने घर-घर जाकर मास्क वितरित किया और जनता से स्वच्छता एवं सतर्कता हेतु अपील की, इसी कड़ी में कल विधायक  रामनगर,गुढ़ियारी क्षेत्र का में जनजागरूकता अभियान चलाएंगे।

विधायक ने कहा कि आप बार-बार अपने हाथों को साबुन से साफ करें और अतिआवश्यक होने पर ही घरों से निकले अन्यथा घर में ही रहें।अफवाहों पर ध्यान ना दे जागरूक रहें।

संपर्क अभियान में  विधायक विकास उपाध्याय के साथ महापौर एजाज़ ढेबर,रितेश त्रिपाठी,विमल गुप्ता,हरीश साहू,धनंजय ठाकुर,बसन्त तिवारी,राजेश बघेल,विकास अग्रवाल,संदीप सिरमौर,मधुसूदन खंडेलवाल, पंकज सिंह,राहुल तिवारी,किशोर बजाज,दीपक जायसवाल,दया सोना,सोनू साहू,योगेश दीक्षित,वेदप्रकाश कुशवाहा,दिलशाद हुसैन व अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button