मनोरंजन

रासेयो के इक्यावनवे वर्षगांठ पर बीआईटी द्वारा कराई गई अनेक प्रतियोगिताएं

भिलाई(खबर वारियर)“मैं नही आप” , के आदर्श पर चलने वाली राष्ट्रीय सेवा योजना के गठन के इक्यावनवे साल पर बीआईटी दुर्ग की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई ने कार्यक्रम का आयोजन किया जो कि चार दिन तक चला। जिसमे विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन वर्चुअल माध्यम सेे किया गया। इस कोरोना के दौर में भी स्वयं सेवको का जोश और जज़्बा देखने को मिला ।

इन प्रतियोगिताओं में एक्सरसाइज जैम २१ व २२ सितंबर तथा ट्रेज़र हंट २३ सितंबर को आयोजित किया गया। कार्यक्रम की समाप्ति २४ सितम्बर को तत्कालीन भाषण प्रतियोगिता के साथ कि गयी।

रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ शबाना सिद्द्की एवं डॉ. अमर डे नें यह जानकारी दी कि पहले प्रतिस्पर्धा के अंतर्गत ” एक्सरसाइज जैम ” २१ और २२ सितम्बर को आयोजित कराई गयी। सारे प्रतिभागियों से बड़ी उत्सुकता से भाग लिया।

छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य कई राज्यों के महाविद्यालयों से छात्रों ने हिस्सा लिया। इनमें पुशअप की श्रेणी में बीआईटी दुर्ग के सातवें सेमेस्टरके शुभम बाजपाई, ने प्रथम तथा आठवे सेमेस्टर के भावेश कारंगा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।सीटअप की श्रेणी में बीआईटी दुर्ग के सातवें सेमेस्टरके शुभम बाजपाई, प्रथम तथा पाँचवे सेमेस्टर के सत्यजीत यादव द्वितीय स्थान पर रहे।

प्लैंक की श्रेणी में बीआईटी दुर्ग के आठवे सेमेस्टर के भावेश कारंगा प्रथम तथा पाँचवे सेमेस्टर के आर्यन अग्रवाल द्वितीय स्थान पर रहे अथवा स्किप्पिंग में पाँचवे सेमेस्टर के सत्यजीत यादव व पाँचवे सेमेस्टर के भावेश अग्रवाल ने प्रथम व द्वितीय स्थान अपने नाम किया।

२३ सितम्बर को “ट्रेज़र हंट” का आयोजन हुआ। यह प्रतियोगिता भी ऑनलाइन आयोजित कराई गयी। व्हाट्सप्प और चैटबॉट के माध्यम से ‘संकेत’ दिए गए। बी आई टी के छात्रों ने फिर बाज़ी मरते हुए लोकेश्वर सिन्हा और उनकी टीम स्नेहांश सहा व आयुषी देवनगन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर बी आई टी के अमन नहाता और उनकी टीम गौरी शाश्वत व रिया झा को मिला और साथ ही साथ विनायक रावत और मयंक यादव की टीम ने तृतीय स्थान की प्राप्ति की।

२४ सितम्बर को एन एस एस दिवस के दिन तत्कालीन भाषण प्रतियोगिता वर्चुअल मीट में कराई गयी। तत्कालीन भाषण के द्वारा सभी छात्रों को एन एस एस के बारे में काफी कुछ जानने को मिला।अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन से बी आई टी दुर्ग की अनन्या शर्मा ने पहला, धीरज घोष ने दूसरा व श्रेया शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बी आई टी दुर्ग के प्रधानाध्यापक डॉ अरुण अरोरा, डॉ शबाना नाज़ सिद्दीकी एवं रासेयो समन्वयक श्री एस.आर. ठाकुर द्वारा इकाई के उच्चतम प्रयास की सराहना की गयी।

Related Articles

Back to top button