देश

रामेश्वरम के निकट मन्नार की खाड़ी पहुंचा “बुरेवी” तूफान

तमिलनाडु(खबर वारियर)- तूफान ‘बुरेवि’ आज तमिलनाडु में रामेश्‍वरम के पास मन्‍नार की खाड़ी में पहुंच गया। कल रात यह श्रीलंका में त्रिंकोमाली तट के पास टकराया था। मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार यह तूफान पिछले छह घंटे में 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्‍तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा था। बुरेवि रामेश्‍वरम के पास पामबन के बहुत नजदीक केन्द्रित होगा। इसके बाद यह चक्रवाती तूफान कन्‍याकुमारी और पामबन के बीच दक्षिणी तमिलनाडु तट को आज रात या कल तड़के पार करेगा।

तूफान के प्रभाव से तमिलनाडु के दक्षिणी जिलों में आज कई स्‍थानों पर तेज से बहुत तेज वर्षा होने का अनुमान है। दूर-दराज के स्‍थानों पर मूसलाधार वर्षा की भी संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया है कि तूफान 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेगा। तट से टकराने से पहले इसकी रफ्तार 90 किलोमीटर प्रति घंटा हो जाएगी।

इसके प्रभाव से समुद्र में मछली पकड़ने से जुडी सभी प्रकार की गतिविधियों को रोक दिया गया है। चक्रवाती तूफान के असर से दक्षिणी तमिलनाडु के कई स्‍थानों में कल रात से रूक-रूक कर बारिश हुई, जबकि राजधानी चेन्‍नई सहित अनेक स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम वर्षा हुई है।

Related Articles

Back to top button