छत्तीसगढ़
पास्को एक्ट के तहत आरोपी गया जेल

गरियाबंद(खबर वारियर)- पुलिस अधीक्षक महोदय भोजराम पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सुखनंदन राठौर अनु विभागीय पुलिस अधिकारी टीकाराम कंवर के मार्गदर्शन व दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी संतोष कुमार भुआर्य सहायक उप निरी. नीलूराम दीवान, आर.211,डिकेश्वर सोनी , आर394 जोहन आदित्य महिला आर.624,आर463, ललित नेताम, आर, 12पुष्पेन्द साहू के द्वारा थाना छूरा जिला गरियाबंद के अपराध क्रमांक 153/2020 धारा 363 ,366, 376, 2 (ढ) भादवि 06पास्को ए के अपहृता नाबालिग साकिन अमलोर थाना छुरा जिला गरियाबंद को आरोपी उत्तम साहू के कब्जे से ग्राम साधली थाना डिबरअलि जिला बंगलोर (कर्नाटका) से बरामद कर दस्तेयाब किया गया. आरोपी उत्तम साहू पिता उम्र 22 वर्ष साकिन अमलोर थाना छुरा जिला गरियाबंद को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड जेल भेजा जायेगा।



