स्थानांतरण से वरिष्ठता प्रभावित शिक्षकों ने सीएम को लिखा पत्र,की ये मांग

बालोद (खबर वारियर) स्थानांतरित संगठन के बैनर तले सभी संगठन के वरिष्ठता प्रभावित शिक्षक एल बी के मांगो को पूरा करने बालोद जिला महिला संचालक व उपसंचालक श्रीमति हेमलता मंडोकर व डिकेश्वरी शर्मा ने 27000 स्थानांतरित व 180000 शिक्षक एल बी संवर्ग के मांगों के लिए माननीय मुख्यमंत्री को कोरोना के प्रभाव को ध्यान में रखते सुरक्षा की दृष्टि से डाक रजिस्ट्री के माध्यम से पत्र लिखा है ।
पत्र में प्रमुखता से जिक्र किया गया है कि 27000 स्थानांतरित का स्थानांतरण से वरिष्ठता प्रभावित न हो। समस्त वर्ग के शिक्षक प./एल बी संवर्ग E,T के लिए जो गैर वित्तीय मामले है प्रथम नियुक्ति तिथि से वरिष्ठता का प्रावधान करने, नए नीति निर्धारण करने के साथ ही समस्त 180000 शिक्षक एल बी का अनुभव के आधार पर म.प्र.में प्रथम नियुक्ति तिथि से वरिष्ठता /क्रमोन्नति देने जारी राजपत्र की तरह छ. ग. राजपत्र में संसोधन करने व दिशा निर्देश जारी करने के पश्चात ही प्राचार्य व प्रधानपाठक के पदों पर शीघ्र पदोन्नति करने की मांग कर न्याय की गुहार लगाई है।



