छत्तीसगढ़

स्थानांतरित संगठन प्रांतीय सचिव ने प्रथम नियुक्ति से वरिष्ठता प्रावधान कर प्रचार्य/प्र.पाठक में पदोन्नति के लिए प्रमुख सचिव को लिखा पत्र

बिलासपुर(मुंगेली)(khabar warrior) :- स्थानांतरित संगठन के बैनर तले सभी संगठन के वरिष्ठता प्रभावित शिक्षक एल बी के मांगो को पूरा करने प्रांतीय सचिव महादेव साहू ने स्थानांतरित संगठन के मांग पर मुख्यमंत्री कार्यालय से प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग को जारी मांग पत्र पर कार्यवाही करने 27000 स्थानांतरित व 180000 शिक्षक एल बी संवर्ग के मांगों के लिए प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग डॉ आलोक शुक्ला को कोविड-19के प्रभाव को ध्यान में रखते सुरक्षा की दृष्टि से डाक रजिस्ट्री के माध्यम से पत्र लिखा है.

प्रमुखता से 27000 स्थानांतरित का स्थानांतरण से वरिष्ठता प्रभावित न हो। समस्त वर्ग के शिक्षक प /एल बी संवर्ग E,T के लिए जो गैर वित्तीय मामले है प्रथम नियुक्ति तिथि से वरिष्ठता का प्रावधान करने नए नीति निर्धारण करने के साथ ही समस्त 180000 शिक्षक एल बी का पूर्व सेवा अनुभव के आधार गणना करने म.प्र.में प्रथम नियुक्ति तिथि से वरिष्ठता /क्रमोन्नति देने जारी राजपत्र की तरह छ ग राजपत्र पर संसोधन करने व दिशा निर्देश जारी करने के पश्चात ही प्राचार्य व प्रधानपाठक के पदों पर शीघ्र पदोन्नति करने की मांग कर न्याय की गुहार लगाई है ।

 

Related Articles

Back to top button