छत्तीसगढ़

रायपुर पहुंची कोविशील्ड वैक्सीन की बड़ी खेप, 45 साल से अधिक उम्र के लोगों का होगा वैक्सीनेशन

रायपुर(khabar warrior)- कोविशील्ड वैक्सीन की बड़ी खेप आज राजधानी रायपुर पहुंची है। जानकारी के अनुसार करीब 3 लाख 60 हजार वैक्सीन की खेप पहुंची है।

मांग के अनुसार जिलों में वैक्सीन की सप्लाई की जाएगी। जहां 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। बात दें कि प्रदेश में फिलहाल लगभग 3 लाख 40 हजार वैक्सीन का स्टॉक है। वहीं आज वैक्सीन की बड़ी खेप आने के बाद टीकाकरण रफ्तार पकड़ने की संभावना बढ़ गई है।

बताते चले कि बीते कुछ दिनों से टीके की कमी के चलते कई सेंटर बंद हो गए थे। 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन बंद हो गया था। हालांकि अब टीकाकरण में तेजी आने की उम्मीद बढ़ गई है।

Related Articles

Back to top button