प्रदेश में थमी कोरोना की रफ़्तार, एक्टिव मरीजों की संख्या में आई भारी कमी, देखिये जिलेवार आंकड़े

रायपुर(khabar warrior)- छत्तीसगढ़ की रफ्तार अब थमने लगी है. अलग अलग जिलों मिल रहे मरीजों की संख्या में कमी आई है. इसी बीच मंगलवार को प्रदेश में 1 हजार 886 नए मरीजों की पहचान की गई है. दूसरी ओर 29 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई. राहत की बात यह रही कि बीते 24 घंटे में 4 हजार 471 मरीज इस वायरस को मात देकर घर लौटे है.
आज 1 हजार 886 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9 लाख 73 हजार 349 हो गई है. अब तक 9 लाख 27 हजार 145 मरीज स्वस्थ हुए हैं. प्रदेश में अब तक 13 हजार 77 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है. नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 33 हजार 127 हो गई है.
आज 1,886 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 4,471 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/0MBSKpDDgP
— Health Department CG (@HealthCgGov) June 1, 2021
जिलेवार मरीजों की संख्या
रायपुर- 82
दुर्ग- 46
राजनांदगांव- 32
बालोद- 43
बेमेतरा- 29
कवर्धा- 18
धमतरी- 70
बलौदाबाजार- 103
महासमुंद- 54
गरियाबंद- 25
बिलासपुर- 37
रायगढ़- 177
कोरबा- 83
जांजगीर- 125
मुंगेली- 39
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- 21
सरगुजा- 126
कोरिया- 77
सूरजपुर- 126
बलरामपुर- 98
जशपुर- 117
बस्तर- 106
कोंडागांव- 70
दंतेवाड़ा- 52
सुकमा- 55
कांकेर- 21
नारायणपुर- 17
बीजापुर- 36
अन्य राज्य- 01



