शहर

भारतीय खो-खो संघ के उपाध्यक्ष बनाए गए कमलजीत अरोरा

दुर्ग(khabar warrior)- नई दिल्ली में आयोजित भारतीय खो-खो संघ की वार्षिक आम सभा में 5 जुलाई को नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ। रिटर्निंग ऑफिसर सेवानिवृत्त न्यायाधीश राजेश टंडन एवं अनिल खन्ना पर्यवेक्षक भारतीय ओलंपिक संघ की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी का चयन किया गया, जिसमें सुधांशु मित्तल अध्यक्ष एवं एमएस त्यागी महासचिव तथा कमलजीत अरोरा उपाध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से चुने गए।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ से प्रथम बार छत्तीसगढ़ एमेच्योर खो-खो संघ का कोई पदाधिकारी भारतीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित हुआ है। कमलजीत अरोरा वर्तमान में छत्तीसगढ़ एमेच्योर खो-खो संघ के अध्यक्ष भी हैं। छत्तीसगढ़ एमेच्योर खो-खो संघ के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों व खिलाड़ियों ने कमलजीत अरोरा को बधाई प्रेषित की है।

Related Articles

Back to top button