शहर

एनसीसी कैडेटों ने महान हस्तियों की मूर्तियों को स्वच्छ कर जाना उनके व्यक्तित्व को

भिलाई नगर(khabar warrior)- 37 छ.ग. बटालियन एनसीसी दुर्ग के कमान अधिकारी कर्नल हेमंत दुबे व एडम ले० कर्नल आर० माधवन के निर्देशानुसार तथा कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ ० आर० के ० साहू के सतत् प्रेरणा से आज एनसीसी कैडेटों ने भारत देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानीयों के एतिहासिक व आध्यात्मिक, सामाजिक व राजनैतिक हस्तियों की मूर्तियों की साफ सफाई की।

हर मूर्तियों के स्वच्छता के पूर्व महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी ले० डॉ० हरीश कुमार कश्यप ने कैडेटों को उनके जीवन के संघर्षों व सफलता के बारे में बताया। उन्होंने कैडेटों से कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी से हम सत्य व अहिंसा,आजाद हिंद फौज के सेनानायक सुभाषचंद्र बोस से देशभक्ति , संगठन क्षमता, स्वामी विवेकानन्द जी से आध्यात्मिक व शारीरिक शक्ति का मनुष्य जीवन व देश के लिए महत्व, महाराणा प्रताप से बलशाली, धैर्य, साहस व संगठन क्षमता का शत् प्रतिशत उपयोग व लोकनायक जयप्रकाश नारायण से उच्च नेतृत्व क्षमता के गुणों के बारे में बताया ।

आज के इन विशेष मूर्तियों के स्वच्छता अभियान में सार्जेंट सोनु कुमार, कैडेट सूरज, डी० चंद्रेश,सनत कुमार,महिम साहू,सौरभ,प्रीतम सहित तेरह कैडेटों ने सक्रिय योगदान दिया।

समस्त कार्यक्रम का संचालन ले० हरीश कुमार कश्यप ने किया।

Related Articles

Back to top button