शहर

स्वतंत्रता दिवस पर युवा कुर्मी मित्र मंडल भिलाई नगर कर रहा ये आयोजन

भिलाई नगर (खबर वारियर) स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर युवा कुर्मी मित्र मंडल भिलाई नगर के तत्वावधान में कुर्मी भवन सेक्टर -7 भिलाई नगर के प्रांगण में 15 अगस्त को सुबह 8:30 बजे ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया जाएगा । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश वर्मा अध्यक्ष युवा कुर्मी मित्र मंडल भिलाई नगर करेंगे । मुख्य अतिथि प्रेमलाल पिपरिया अध्यक्ष छत्तीसगढ़ी कुर्मी क्षत्रिय समाज भिलाई नगर विशेष अतिथि के रुप में चित्रा चंद्रा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ी कुर्मी क्षत्रिय महिला समाज भिलाई नगर, आई.एस. मनु अध्यक्ष मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज भिलाई नगर, अजय चंद्राकर अध्यक्ष चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज भिलाई नगर, पवन दिल्लीवार अध्यक्ष दिल्लवार कुर्मी क्षत्रिय समाज भिलाई नगर, गिरिधर चंद्रा अध्यक्ष कुर्मी सेवा समिति भिलाई नगर होंगे ।

इस अवसर पर युवा कुर्मी मित्र मंडल भिलाई नगर के द्वारा बहुआयामी कार्यक्रम कुर्मी संझा की घोषणा एवं वैवाहिक पत्रिका मिलन के लिए विवाह योग्य युवक युवती परिचय प्रपत्र का विमोचन किया जाएगा ।

स्वतंत्रता दिवस के सुअवसर पर प्रसिद्ध साहित्यकार एवं आल्हा तर्ज के रचनाकार श्री नारायण चंद्राकर (गुरुजी) द्वारा लिखित पुस्तक “पाटन राज के सुराजी आजादी के राह” का विमोचन किया जावेगा तथा छत्तीसगढ़ के सुराजी के जीवन गाथा पर छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध भारत विभूति आल्हा गायन दल के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी ।

इस अवसर पर विशेष रुप से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संघ के प्रदेश सचिव एवं छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध लोक गायिका रमादत्त जोशी बहने एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. परदेशी राम वर्मा विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे । उक्त जानकारी  अजय चंद्राकर- अध्यक्ष चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज भिलाई नगर ने दी है ।

Related Articles

Back to top button