शहर
औद्योगिक क्षेत्र रसमड़ा में युवक का मर्डर,फैली सनसनी

दुर्ग (खबर वारियर) स्वतंत्रता दिवस ( 15 अगस्त) की शाम दुर्ग से लगे औद्योगिक क्षेत्र रसमड़ा गांव के लिए कौतूहल और चौंका देने वाली शाम बन गई जब बाजार चौक रसमड़ा में लगभग 7.30 से 8 बजे के आसपास युवक के सर पर पत्थर पटककर गांव के ही एक युवक ने मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गया।घटना के बाद से गांव सहित पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान ग्राम रसमड़ा के पूर्व सरपंच कचरा बाई ठाकुर के नाती करण के रूप में की गई है।

उच्च अधिकारियों के निर्देशन में अंजोरा चौकी पुलिस हत्या के कारण ओर सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल में लगी है,और जल्द मामले के खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है।



