राजनीति

राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में भाग लेंगे नवीन मारकण्डेय

रायपुर (खबर वारियर) भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं आरंग क्षेत्र के पूर्व विधायक नवीन मारकण्डेय भाजपा अनु.जाति मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने 16 सितंबर को वाराणसी जाएंगे। आगामी उत्तर प्रदेश चुनाव के मद्देनजर वर्ष 2021 के राष्ट्रीय कार्यकारिणी का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा क्षेत्र में किये जाने का निर्णय लिया है, जिसमे पूरे देश से भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी जुटेंगे।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की कुल आबादी में से इक्कीस प्रतिशत हिस्सेदारी अनुसूचित जाति वर्ग की है। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव सर पर है ऐसे में कई गणितों को ध्यान में रखकर इस आयोजन के लिए वाराणसी को तय किया गया है। इस बैठक में उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर भी गहन मंथन होना प्रत्यासित है।

इन सभी समीकरणों के मध्य यह कयास लगाया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश से अनुसूचित जाति वर्ग से आने वाले कद्दावर भाजपा नेता नवीन मारकण्डेय को पार्टी कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकती है। अत्यंत सरल, सौम्य और मिलनसार छवि रखने वाले नवीन मारकण्डेय एक लंबे समय से न सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि विभिन्न प्रदेशों में लोकसभा व विधानसभा चुनाव में कई जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते रहे हैं। हाल ही असम में विधानसभा चुनाव में मारकण्डेय के प्रभार क्षेत्र वाले उम्मीदवार ओमियो भुयान प्रचंड मतों से विजयी हुए थे।

Related Articles

Back to top button