विश्व यूथ एमएमए प्रतियोगिता 2023 में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जीते दो पदक
अबू धाबी में आयोजित हुई प्रतियोगिता

भिलाई नगर – (खबर वारियर ) भारतीय मिक्स मार्शल आर्ट्स (एमएमए) दल ने विश्व प्रतियोगिता 2023 में तीन प्रतिष्ठित पदक जीते, जिसमें से छत्तीसगढ़ राज्य ने 2 पदक अपने नाम किए प्रथम रजत पदक बालिका वर्ग यूथ बी 40 किलोग्राम् वेट कैटेगरी में येज़िन श्रेया सुना छत्तीसगढ़ एवं बालिका वर्ग यूथ बी 44 किलोग्राम वर्ग में तनुप्रिया दत्ता छत्तीसगढ़ ने भारत के लिए कांस्य पदक अर्जित किया।
छत्तीसगढ़ राज्य के ही तर्षित येल्लमंचीली व माही डोंगरे ने भी भारतीय टीम मे शिरकत की। चारो ही खिलाड़ी टीम इंडिया कोच श्री नितिन सिंह एवम् सहायक कोच मयूर प्रसाद एवं ममता पड़े , के निर्देशन में वॉरियर्स अकैडमी में कड़ी मेहनत कर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से राष्ट्र का गौरव बढ़ाया और देश के लिए इतिहास रचा !
छत्तीसगढ़ मिक्सड मार्शल आर्ट्स एसोसियेशन के साचीव नितिन सिंह ने बताया कि एम एम ए इंडिया की टीम 17 खिलाड़ियों, 5 कोच ,2 डॉक्टर और 5 औफिशियल के साथ, श्री. शरीफ बापू जी -राष्ट्रीय अध्यक्ष (एम एम ए इंडिया) के नेतृत्व में १अगस्त् को अबू धाबी पहुंची। टीम के खिलाडिय़ों ने कुल 9 फाइट्स मे अपनी जीत दर्ज की, जिसकी मेजबानी IMMAF के तत्वाधान में यू ए ई एम एम ए फेडरेशन ने 2 से 5 अगस्त 2023 को अबू धाबी में किया , इस प्रतियोगिता में 46 राष्ट्र के 650 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया ।
भारतीय एमएमए की चिकित्सा प्रमुख और मेडिकल कमीशन की अधयक्षा डॉ दिव्या ने बताया कि सभी खिलाड़ी शारीरिक व मानसिक तौर पर पूरी तरह तैयार थे , जिसकी वजह से वह अपना सर्वोच्च प्रदर्शन , इस विश्व प्रतियोगिता में कर सके तथा उन्होंने एम एम ए खेल को बच्चों के लिए असुरक्षित होने के मिथक का खंडन किया व बताया की यह खेल अत्याधिक अनुशासित है एवं इसमें एम एम ए एकीकृत नियमों की प्रणाली होती है जो इसे सभी के लिए सुरक्षित खेल बनाती है खासकर 18 वर्ष कि आयु से कम युवा वर्ग के लिए।
एम एम ए खेल में खिलाड़ियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। छत्तीसगढ़ मिक्स मार्शल आर्ट एसोसिएशन के संरक्षक एवं छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन् के सचिव देवेंद्र यादव ने शुभकामनाएं दी।
छत्तीसगढ़ प्रदेश एम एम ए के अध्यक्ष आलोक त्रिपाठी एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्यों ने पदक् विजेत खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी । वारीयर्स अकदमी की समस्त टीम ने अबु धाबी से लौटे छत्तीसगढ़ टीम के सभी सदस्यों का रायपुर हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत किया।



