
दुर्ग – रिसाली नगर निगम क्षेत्र एवं उससे लगे गांवों में इन दिनों अवैध प्लॉटिंग का धंधा जोरों पर है। यहाँ बिल्डर अपने रसूख के बल पर एवं पटवारी से मिली भगत कर पूरे गोरख धंधे को अंजाम देने में लगे हुए हैं।
क्षेत्र में हो रहे अवैध प्लॉटिंग की शिकायत मरोदा टैंक निवासी देवेंद्र कुमार ने लिखित रूप में जिलाधीश (कलेक्टर) को की है।शिकायत करता ने रिसाली, पटियाकेला, धनोरा, हनोदा, खम्हरिया, मरपोटी,एवं उतई क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग की शिकायत करते हुए कुछ खसरा नम्बरों का भी उल्लेख कर विस्तृत जानकारी कलेक्टर को दी है।
शिकायतकर्ता देवेंद्र ने कलेक्टर को दिए जानकारी में बिल्डर के रसूख का भी जिक्र किया है तथा पटवारी पर मिली भगत का आरोप लगाते हुए इसे हटाने की मांग की है।
ये है कलेक्टर से की गई शिकायत की कॉपी:





