देश

कोरोना वॉरियर्स के बच्चों को एमबीबीएस और बीडीएस की सीटों में केंद्रीय कोटे से मिलेगा आरक्षण

नेशनल डेस्क (खबर वारियर) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने गुरुवार को घोषणा की कि मेडिकल कॉलेजों में कुल एमबीबीएस सीटों में 5 सीटें कोविड वॉरियर के बच्चों के लिए आरक्षित होगी। ये आरक्षण शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए होगा।

कोविड वॉरियर वो हैं जो जमीनी स्तर पर कोविड के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं फिर चाहे वो आशा कार्यकर्ता हों या नर्स या फिर डॉक्टर। मेरिट के आधार पर उनका नामांकन किया जाएगा। कोविड के दौरान जिन्होंने अपनी जान गंवाई हैं उनके सम्मान में सरकार ने ये फैसला लिया है।

Related Articles

Back to top button