शहर

पाटन की तरह चौगुने मुआवजे की मांग को लेकर एसडीएम से मिले मारकण्डेय

आरंग(khabar warrior)- भारतमाला परियोजना अंतर्गत प्रस्तावित सड़क निर्माण के लिए आरंग क्षेत्र के प्रभावित किसानों ने पूर्व विधायक एवं भाजपा अनु जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मारकण्डेय के नेतृत्व में पाटन व अभनपुर के किसानों को देय दर से मुआवजे की मांग को लेकर आरंग एस डी एम से मुलाकात की। गौरतलब है कि राष्ट्रीय राज्य मार्ग विकास प्राधिकरण द्वारा भारत माला परियोजना के तहत फ्राइट स्पेशल कॉरिडोर का निर्माण कराया जा रहा है जिसमे राजनांदगांव, पाटन, अभनपुर व आरंग के किसान प्रभावित हो रहे हैं।

किसानों की ओर से मारकण्डेय ने एसडीएम से मांग किया कि जिस दर पर पाटन व अभनपुर के किसनों को मुआवजे का भुगतान किया जा रहा है उसी दर पर आरंग के किसानों भी मुआवजे भुगतान किया जावे। उच्च न्यायालय में अधिवक्ता नवीन मारकण्डेय ने इस मांग के पक्ष में दलील दी है कि एक ही सड़क के निर्माण के लिए दो अलग अलग स्थानों पर किसानों को अलग अलग दर पर भुगतान किया जाना संविधान के अनुच्छेद 300 (A) के प्रावधानों का उल्लंघन है। राज्य सरकार द्वारा किसानों के मध्य इस प्रकार का भेदभाव अनुचित है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से कृष्ण कुमार भारद्वाज, सुशील जलछत्री, पुरणेंद्र मिर्धा, लखन कुम्भकार, सदाराम पटेल, परसराम पटेल, रामलाल निषाद, जीतू पाल, धर्मेंद्र यादव, रामलाल सोनकर आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button