छत्तीसगढ़
सेवा भारती के द्वारा कोविड-19 कोरेन्टाइन केन्द्र प्रारम्भ

रायपुर(khabar warrior)- सेवा भारती रायपुर के तत्वावधान में 14 अप्रैल 2021 को डॉ. बाबासाहेब भीमराव रामजी आम्बेडकर की जयंती के शुभ अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर, देवेन्द्र नगर, सेक्टर-4, रायपुर में 20 बेड का ऑक्सिजनयुक्त कोविड-19 कोरेन्टाइन केन्द्र का प्रारंभ हुआ है।
महाराष्ट्र मंडल इस केन्द्र की सहायता के लिए अपना योगदान दे रहा हैं तथा रायपुर के प्रतिष्ठित वी वाय हॉस्पिटल के चिकित्सकों की सहायता मिल रही हैं। अन्य सामाजिक संस्थाएं भी इस केन्द्र के सुचारूरूप से संचालन के लिए अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
उक्त जानकारी वासुदेवभाई पटेल सचिव, सेवा भारती, रायपुर ने दी है ,उनसे 9893292927 नम्बर पर सम्पर्क किया जा सकता है।



