
दुर्ग – छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा कल जारी परीक्षा परिणाम में दुर्ग जिला के ग्राम नगपुरा निवासी उत्तम महोबिया ने टॉप 10 में 10वा स्थान हासिल किया है। उत्तम की इस कामयाबी से गांव के सांथ सांथ पूरा जिला गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
उत्तम की इस सफलता पर युवा कांग्रेस की टीम एवं ग्रामीणों ने उत्तम को मिठाई खिलाकर व पुष्प गुच्छ भेंट कर खुशी जाहिर करते हुए उनकी सफलता के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।
जिला युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष धर्मेश देशमुख ने उत्तम महोबिया की कामयाबी पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज उत्तम और परिवार की मेहनत, उचित शिक्षा और संस्कार का प्रतिफल इस होनहार बेटे के रूप मे सामने आया है। इस बड़ी कामयाबी के पीछे माता का त्याग और समर्पण का मजबूत आधार होता है। और यह केवल बेटे की जीत ही नही है बल्कि आप परिजन की भी जीत है ।यह पूरे गांव व समाज के लिए गौरवशाली क्षण है और इस उपलब्धि से आज पूरा क्षेत्र गौरवान्वित है।उन्होंने उत्तम सहित उनके अभिभावकों को इस सफलता के लिए कोटि-कोटि बधाई व शुभकामनाएं दी।
गौरवशाली क्षण में प्रमुख रूप से धर्मेश देशमुख उपाध्यक्ष जिला युवा कांग्रेस मिनिकेतन यादव किशोर पारकर गोपी सिन्हा अंकित सेन डोमार देशमुख खिलेश्वर यादव जशवंत गोश्वामी सुजीत देशमुख आशीष देशमुख एक साथ उपस्थित थे।सभी ने सफलता पर बधाई देते हुए खुशी का इजहार किया।



