छत्तीसगढ़
रायपुर को मिले 75000 कोरोना वैक्सीन की डोज

राजधानी(khabar warrior)- आज दिनांक 24.07.2021 शनिवार को रायपुर जिला हेतु 55000 डोज कोविशील्ड और 20000 डोज को-वैक्सीन प्राप्त हुआ है। इस प्रकार जिले में वैक्सीन का पर्याप्त स्टॉक वर्तमान में उपलब्ध है।
आज 44 केंद्रों मे टीकाकरण जारी है। कल दिनांक 25.07.2021 रविवार प्रातः 09:00 बजे से रायपुर जिले के सभी टीकाकरण केंद्रों में कोविड-19 वैक्सीन लगाया जावेगा।
जिन व्यक्तियों ने अभी तक वैक्सीन नही लगवाया है, जिला प्रशासन रायपुर द्वारा उन सभी व्यक्तियों से अपील की जाती है कि वह कोविड-19 वैक्सीन अवश्य लगवाएँ। जिन व्यक्तियों का दूसरा डोज Due है, उनसे भी अपील की जाती है कि वह सभी वैक्सीन का दूसरा डोज जरूर लगवा लें।



