छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के छात्र संगठन का हुआ विस्तार, विभिन्न पदों में की गई नियुक्तियां

दुर्ग(khabar warrior)- छत्तीसगढ़िया छात्र क्रान्ति सेना जिला दुर्ग भिलाई- चरौदा इकाई की बैठक दिनांक 19.06.2021 दिन शनिवार को आहूत की गई जिसमें छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना भिलाई-चरौदा में छात्र संगठन में नियुक्ति प्रदान की गई।
छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के प्रदेश महामंत्री भूषण साहू दुर्ग जिलाध्यक्ष अरूण गंधर्व व छत्तीसगढ़िया छात्र क्रान्ति सेना छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी आशीष चंद्रवंशी के द्वारा सभी नए पदाधिकारी को कार्यभार सौपा गया। शासकीय महाविद्यालय डा. खुबचंद बघेल कालेज में इनकी नियुक्ति की गई।
जिसमें
संयोजक -प्रज्ञानंद साहू
अध्यक्ष – परमेश्वर यादव
उपाध्यक्ष -हेमा कुर्रे
सचिव – हिना कर्मकार
शासकीय महाविद्यालय विश्वनाथ यादव तामस्कर आटोनोमस कालेज (सांइस कालेज ) दुर्ग के अध्यक्ष पद का दायित्व सुधीर चंदेल को दी गई। कार्यक्रम के अंतिम में आभार व्यक्त करते हुवे दुर्ग जिला के मीडिया प्रभारी किशन ठाकुर ने कहा जल्द ही सभी जिलों में छात्र संगठन को और मजबूत करेंगे । बैठक में छात्रों में काफी उत्साह देखा गया सभी पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों के हित मे कार्य करने की प्रतिज्ञा ली समय-समय पर छात्रों की विशेष बैठक कर कार्य को गति देने की बात कही। बैठक में महाविद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित बड़ी संख्या में मौजूद रहे ।



