देश

मुस्लिम शख्स ने दी जैन साधु के अंतिम संस्कार के लिए जमीन दान

मध्य प्रदेश के नीमच जिले के सिंगोली में एक मुस्लिम शख्स ने एक जैन साधु के अंतिम संस्कार के लिए अपनी जमीन दान कर दी।

अनुयायियों ने बताया कि जैन पुजारी मुनि श्री शांतिसागर का निधन जनवरी 24 को हो गया और धार्मिक मान्यता के अनुसार नीमच-सिंगोली मार्ग पर सिंगोली नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशरफ मिंंया उर्फ ​​गुड्डू की जमीन को जैन मुनि के अंतिम संस्कार के लिए उपयुक्त पाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय जैन समुदाय के सदस्यों ने साधु के अंतिम संस्कार के लिएअशरफ उर्फ गुड्डू को जमीन के लिए बड़ी रकम की पेशकश की, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया।

अशरफ ने कहा कि पैसा मेरे लिए बहुत मायने नहीं रखता। यह मेरा सौभाग्य है कि मेरी भूमि पर एक जैन मुनि की समाधि बनेगी। सिंगोली में सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे की ऐसी बेहतरीन मिसाल कायम करने के लिए मुझे बधाई देने वाले फोन आ रहे हैं।

जैन सिंगोली समाज के पदाधिकारी मनीष जैन ने बताया कि मुनि श्री शांतिसागरजी का अंतिम संस्कार गुड्डू की भूमि पर किया गया।

Related Articles

Back to top button