छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ ने उठाया CPS में गड़बड़ी का मामला : CEO को जारी हुआ पत्र

बालोद(खबर वारियर)विकासखण्ड डौंडी के LB/पंचायत शिक्षक संवर्ग के अंशदायी पेंशन कटौती होने के बाद आज पर्यंत तक काटी गई राशि सम्बंधित शिक्षकों के CPS खाते में जमा न होने का मामला छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने उठाया था।
और इस संबंध में दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों पर सख्त कार्यवाही करते हुए समस्त कटौती राशि सम्बंधित शिक्षकों के CPS खाते में जमा करने की मांग पुरजोर तरीके से की थी।
उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षाधिकारी बालोद ने CEO जनपद डौंडी को पत्र जारी कर शीघ्र कार्यवाही से अवगत कराने की बात कही है।

पूरे प्रकरण व कार्रवाई से अवगत कराते हुए छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने अपील की है कि समस्त प्रभावित शिक्षक अपने CPS खातों की जांच स्वयं कर डिफ्रेंस राशि का उल्लेख करते हुए BEO डौंडी और CEO जनपद में एक आवेदन जरूर लगाकर रिसिप्ट लें,तथा उसकी प्रतिलिपि उन्हें प्रेषित करें ताकि इस समस्या का निराकरण यथा शीघ्र हो सके।



