देश

वर्ष 2021-22 के लिए आयकर रिटर्न भरने की तिथि बढ़ी

डेस्क(khabar warrior)- सरकार ने आकलन वर्ष 2021-22 के लिए व्‍यक्तिगत आयकर रिटर्न भरने की तिथि 31 जुलाई से बढाकर 30 सितम्‍बर 2021 कर दी है। वित्‍त मंत्रालय ने कहा है कि यह फैसला कोविड महामारी के मद्देनजर लिया गया है।

आयकर विभाग, सात जून को नया ई-फाइलिंग पोर्टल www.incometax.gov.in जारी करेगा। इसका उद्देश्‍य करदाताओं को आधुनिक अनुभव प्रदान करना है। पोर्टल को आयकर रिटर्न की प्रक्रिया सुगम बनाकर तुरंत रिफंड जारी करने के लिए तैयार किया गया है। आयकरदाताओं की मदद के लिए नया कॉल सेंटर स्‍थापित किया गया है। नए पोर्टल के आने के बाद वर्तमान पोर्टल www.incometaxindiaefiling.gov.in उपलब्‍ध नहीं होगा।

Related Articles

Back to top button